रूड़की: धनोरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर,दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनोरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने शिवदासपुर तेलीवाला गांव निवासी बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को भी हिरासत में ले लिया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।