रूड़की: रुड़की में रेलवे कॉलोनी में भाजपा विधायक के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी
रुड़की में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी के पास पुल का निर्माण करने और रेलवे कॉलोनी से रास्ता निकालने पर आज रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शहर के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है की रास्ता यहां से निकालने पर उनके बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो जाएगा। इस दौरान विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई है।