रूड़की: कलियर के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक की बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस ने कलियर के पास से धनोरी निवासी सरवन गिरी पुत्र रमेश गिरी नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। सरवन गिरी की गिरफ्तारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते की गई है। पुलिस ने सरवन गिरी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। पुलिस ने सरवन गिरी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।