रूड़की: रुड़की में भाजपा जिला कार्यालय पर अपने समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हुए युवा नेता आशीष शर्मा
रुड़की में गंगनहर किनारे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आज युवा नेता आशीष शर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के द्वारा सभी युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोग भाजपा मेंशामिल हो रहे है।