इस्माइलपुर: लत्तीपुर चौक पर सब्जी और फल विक्रेताओं से अवैध वसूली के विवाद में दो अपराधी गुटों में हुई गोलीबारी, इलाके में दहशत
खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर चौक पर सब्जी और फल बेचने वालों से अवैध वसूली पर वर्चस्व जमाने के लिए दो आपराधिक गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।दिनदहाड़े हुई इस घटना से नवगछिया पुलिस पर लोगों का भरोसा डगमगाता