इस्माइलपुर: सैदपुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित भूखे और खुले आसमान में रहने को मजबूर: मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम
सैदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ गुड्डू ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सैदपुर पंचायत के बुद्धू चक, वीरनगर, और बिंदु टोली के लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। लोग खुले आसमान के नीचे भूखे-प्यासे जीने को मजबूर हैं, और हालात बहुत खराब हैं।..