इस्माइलपुर: नवगछिया से हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार. नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी निवास कपिल देव यादव का पुत्र छोटू यादव को नवगछिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार चोइसा रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तेतरी निवासी नीरज यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में छोटू यादव फरार चल रहा था.