इस्माइलपुर: जान से मारने की धमकी एवं ₹50 हजार की रंगदारी मांगने के मामले में जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज के खिलाफ केस दर्ज
गोपालपुर विधानसभा जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के ऊपर गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मुकेश लाइन होटल संचालक नरेश मंडल के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में परबत्ता थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कर लिया है। विधायक के ऊपर जदयू नेता नरेश मंडल ने 50 हजार रंगदारी मांगने के साथ-साथ जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।