इस्माइलपुर: इस्माइलपुर बिंद टोली में बांध टूटने से 6 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा
नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली में बांध टूटने से 6 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे करीब10 हजार लोग प्रभावित हुए है।यहां 100 से अधिक स्थानीय लोगों के घर बह गए है। 15 करोड़ की लागत से कटाव रोधी काम हुआ था। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.