इस्माइलपुर: मेघल टोला स्थित गंगा में डूबने से एक युवक की हुई मौत
इस्माइलपुर थाना के मेघल टोला में भैस चराने के दौरान पांव फिसलने से गंगा मे डूबने से मौत. मृतक मेघल टोला का सजीत कुमार (22) है वह भैंस चराने गया था.पांव फिसलने के कारण गंगा नदी में चला गया, जिससे डूबने से मौत हो गयी घटना की सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी गई . एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर शव को निकाला .