इस ब्रिज के बनते ही पटना से दिल्ली तक कम से कम 4-लेन की सीधी कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता और मजबूत हो जाएगा। जी हाँ, बक्सर में पुराने गंगा ब्रिज के समानांतर अब एक और नया 3-लेन गंगा ब्रिज आकार ले रहा है।
इस नए ब्रिज के निर्माण के बाद पटना से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक 4-लेन कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पहले से ही दिल्ली तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना से दिल्ली की यात्रा में लगभग 1 से 1.5 घंटे तक की कमी आने की उम्मीद है। वहीं, कोइलवर–पटना एलिवेटेड रोड के पूरा होने के बाद यह समय और घटकर लगभग 2 से 2.5 घंटे तक कम हो सकता है।
आपको बता दें कि बक्सर में वर्ष 1977 में 2-लेन गंगा ब्रिज का निर्माण हुआ था। समय के साथ इस पुराने पुल की स्थिति जर्जर होने के बाद इसके समानांतर एक नया 2-लेन गंगा ब्रिज बनाया गया।
अब पुराने पुल के अपस्ट्रीम में एक और नया 3-लेन गंगा ब्रिज आकार ले रहा है, जो आने वाले समय में बिहार और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
Bihar, India | Jul 19, 2026