राजातालाब: वाराणसी के बीरभानपुर में पति ने पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में जमीन विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को खंडित किया है। बुधवार सुबह 11बजे नीलमणि शरण ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी, ससुर प्रभु नारायण और साले ओम प्रकाश पटेल पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है मुन्नी देवी अपने पिता और भाई के साथ पति के घर पहुंची।