राजातालाब: वाराणसी में पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी
वाराणसी में एक अनोखा प्रेम का मामला सामने आया है। अहरौरा, मिर्जापुर के अरविंद कुमार पटेल ने सोमवार सुबह 11बजे अपनी पत्नी रीना देवी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद दोनों की शादी करवा दी। 25 साल पहले अरविंद की शादी रीना से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 साल का है। कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी।