राजातालाब: मोहन सराय चौराहे पर लगा लंबा जाम, स्कूल वाहन व एम्बुलेंस भी जाम में फंसी
वाराणसी के मोहनसराय हाईवे चौराहे पर मंगलवार सुबह 10 से वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूल वाहन, एम्बुलेंस और यात्री बसें फंस गईं। काम पर जाने वाले मजदूरों को भी परेशानियो का सामना करना पड़ा। राजातालाब सब्जी मंडी के व्यापारी भी इससे प्रभावित हुये।