राजातालाब: कपसेठी थाने में लावारिस और सीज वाहनों की हुई नीलामी
वाराणसी के कपसेठी थाना परिसर में मंगलवार सुबह 11बजे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत लंबे समय से खड़े लावारिस एवं सीज वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस की इस कार्यवाही में कुल 25 लावारिस वाहनो की नीलामी की गई इन वाहनों का मूल्यांकन 1,10,300 रुपये तय किया गया था, जबकि बोलीदाताओं ने 1,20,000 रुपये की अंतिम बोली लगाई गई।