राजातालाब: वाराणसी के तक़्खू की बावली बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खु की बावली बाजार में शनिवार देर रात11.00बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भीषमपुर गांव के राजेश कुमार राजभर की मौके पर मौत हो गई जब की दूसरे बाइक पर सवार प्रियांशु शर्मा (22) घायल हो गये। कपसेठी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी पहुंचाया।