राजातालाब: खंड विकास अधिकारी सेवापुरी को पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन, रखी अपनी मांग
वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक कार्यालय पर सोमवार सुबह 10:30बजे दर्जनों पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से स्वयं को अलग करने की मांग की। पंचायत सहायकों ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम दिए जाने की चर्चा हो रही है। जब कि यह कार्य उनके लिए संभव नहीं है।