घैलाढ़: चित्ती से 160 पीस अवैध सिरप बरामद
चित्ती पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शैलेंद्र यादव के घर पर छापामारी कर 160 पीस के 100 एमएल का अवैध सिरप बरामद किया. मौके से तस्कर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया. बरामद सिरप को पुलिस ने जप्त कर थाना लाया. ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी चित्ती पंचायत के वार्ड नंबर 4 में तस्कर उदय कुमार के द्वारा कफ सिरप का डिलीवरी कर रहा है.