घैलाढ़: घैलाढ़ स्टेट बैंक में पैसे जमा करने वालों से खुद को मैनेजर बता कर 5 हजार रु की हुई ठगी, ठग गिरफ्तार
भारतीय स्टेट बैंक में खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बता कर एक व्यक्ति से 5 हजार रुपया ठग कर फरार हो गए. हालांकि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठग को पुलिस ने 5 हजार रु और बैंक पासबुक के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं. पीड़ित रतनपुरा पंचायत के इटहरी गांव निवासी तिलों दास ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया की स्टेट बैंक में 5 हजार रु जमा करने आए हुए थे.