सिहोरा: खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में घर में घुसकर महिला और बच्चों को बंधक बनाकर जेवर लूटे
खितौला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उनकी उसके दो बच्चों को बंधक बना लिया। बदमाशों में महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा और राड से अलमारी तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए खितौला पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 13निवासी विनय विश्वकर्मा बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने गए थे।