बडोनी: ग्राम बानोली में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर नीलगाय की हत्या की, वन मंडल अधिकारी ने जांच शुरू की
Badoni, Datia | Mar 11, 2025 गोराघाट थानां क्षेत्र के ग्राम बानोली में गोली मारकर अज्ञात व्यक्ति ने नीलगाय की हत्या कर दी। जिसको लेकर वन मंडल अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की शाम 04 बजे ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं नीलगाय के शव पर बंदूक की गोली का निशान दिख रहा है। नीलगाय की हत्या किन कारणों से की गई है यह अभी अज्ञात है।