बडोनी: कस्बा बड़ौनी में सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में एसआईटी टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
Badoni, Datia | Mar 8, 2025 पुलिस ने बड़ौनी में हुई सर्राफा व्यापारी से लूट के मामले में दो और आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। मामले में एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनाई गई एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जयराजा ठाकुर और रघुवर सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 07 बजे एसआईटी की टीम ने बताया की 1 मार्च को आरोपियों ने बारदात को अंजाम दिया था।