बडोनी: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जिगना थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Badoni, Datia | Mar 6, 2025 सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर परिजनों ने जिगना थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान परिजनों ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब 02 घन्टे तक जाम लगा रहा।गुरुवार की सुबह 09 बजे SDOPविनायक शुक्ला ने बताया कि 08 दिन पहले मृतक कल्लू वंशकार व उसका साथी मुकेश बाइक से जा रहा थे तभी एक पिकअप वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी।