बडोनी: ग्राम सलैयापमार में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Badoni, Datia | Mar 10, 2025 ग्राम सलैयापमार में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने दोनों पक्षों के 04 लोगों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। सोमवार की रात्रि में 08 बजे पुलिस ने बताया की ग्राम सलैयापमार में मामूली विवाद को लेकर अरविन्द्र यादव और रचना यादव के बीच झगड़ा हो गया था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर 04 लोगों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।