बडोनी: बसई पुलिस ने होली और ईद उल फितर को देखते हुए ग्राम बसई में फ्लैग मार्च निकाला
Badoni, Datia | Mar 7, 2025 दतिया पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर आगामी त्यौहार होली, ईद उल फितर को दृष्टिगत रखते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बसई पुलिस ने शुक्रवार शाम 07 बजे से ग्राम बसई में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है की शांति और सौहार्द से त्यौहार मनाएं उत्पात न मचाऐं।