राजपुर: गेयूर नदी के पुल से नीचे गिरी पिकअप, चालक गंभीर रूप से घायल
बलरामपुर जिले के राजपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां गेयूर नदी के पुल से एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप चालक टमाटर लेने के लिए वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान गेयूर नदी के पुल पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे