कोरांव: भगेसर के डांडी मजरे में नाली न होने से सड़क पर बहता गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, अधिकारी बोले जल्द बनेगा नाला
विकासखंड कोरांव के भगेसर ग्राम पंचायत के डांडी मजरे में सड़क के किनारे नाली न होने से सड़क पर घरों का गंदा पानी बहता रहता है। जिससे जानलेवा गड्ढे भी बन जाते हैं। इन जानलेवा गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतें भी होती हैं। शिकायत के बाद भी नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती हैं।