मंझनपुर: विदेशी धरती पर चमकीं साक्षी शुक्ला: अर्जेंटीना में दूसरा, जर्मनी में चौथा स्थान; बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी साक्षी शुक्ला ने अर्जेंटीना और जर्मनी में आयोजित चार देशों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। अर्जेंटीना में भारत, चिली, उरुग्वे और मेजबान अर्जेंटीना की टीमों के बीच हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें साक्षी का योगदान सराहनीय रहा।