फूलिया कलां: धानेश्वर वन क्षेत्र में लगी आग, ग्रामीणों और दमकल की मदद से पाया गया काबू
धानेश्वर वन क्षेत्र में दोपहर अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों को खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।