#MathuraNews हाथों में गन्ने लेकर छाता मिल के धरने में पहुंचे सैकड़ों किसान,देखिये क्या बोले
#MathuraNews #ChhataSugarMill #SugarMillProtest #FarmersProtest #Chhata
मथुरा के छाता में लंबे समय से बंद पड़ी शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग तेज होती जा रही है। मिल के संचालन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी धरना अब धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। क्षेत्र के किसान, युवा और स्थानीय लोग आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में भूतपूर्व सैनिक परिषद ने भी मिल चालू कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। आंदोलन की शुरुआत समाजसेवी दीपक शर्मा के अनशन से हुई थी।
Etmadpur, Agra | Sep 9, 2026