महादेवा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 65 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आज दिनांक 25 नवम्बर, 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत महादेवा ऑडीटोरियम महादेवा बाराबंकी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कुल 65 वैवाहिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया
कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री अंगद कुमार सिंह जी, माननीय सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तथा कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री शरद अवस्थी जी मा0 नि0 विधायक भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम में श्री राम शरण पाठक जी मा0 अध्यक्ष नगर पंचायत रामनगर, मा0 अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सूरतगंज, उप जिलाधिकारी रामनगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर व सूरतगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी अधिकारी थाना कोतवाली रामनगर, विभिन्न समाचार पत्रों तथा चैनलों के पत्रकार बन्धु, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे
इस अवसर पर श्री अंगद कुमार सिंह जी तथा श्री शरद अवस्थी जी द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया तथा विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये। मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। जिनकी गरीबी के कारण शादी नहीं हो पाती थी, इस योजना से उनकी शादी धूमधाम से हो रही है। इस योजना के चलते अब कोई भी बेटी धनाभाव के कारण अविवाहित नहीं रहेगी। वर्तमान में उ0प्र0 के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा योजना का बजट 51 हजार रू0 से बढ़कर एक लाख रूपये कर दिया गया है
माननीय मंत्री जी एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में विवाहित सभी युगलों पर पुष्प वर्षा की गई व सफल दाम्पत्य जीवन हेतु आशीर्वाद दिया गया
नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दें 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #SamuhikVivah #Mahadeva #MukhyamantriSamuhikVivah