विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य, कुर्सी के दो बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
बाराबंकी, 25 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा क्षेत्र 266-कुर्सी के दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोनों बीएलओ ने अपने-अपने बूथ पर सर्वप्रथम 50-50 फॉर्म-6 की ऑनलाइन फीडिंग पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया है
सम्मानित होने वालों में भाग संख्या-89, कम्पोजिट विद्यालय मिठवारा कक्ष संख्या-1 की बीएलओ सुश्री ममता कुमारी तथा भाग संख्या-346, कम्पोजिट विद्यालय बजरंगबाग कक्ष संख्या-1 के बीएलओ श्री अमर सिंह भार्गव शामिल हैं। दोनों बीएलओ द्वारा क्रमशः 58 एवं 51 फॉर्म-6 की ऑनलाइन फीडिंग की गई है
जिलाधिकारी ने दोनों बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निरंकार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #DMBarabanki #BLO #VoterList #Kursi
Nawabganj, Barabanki | Nov 25, 2026