रबी बुवाई के लिए जिले में खाद की कोई कमी नहीं, 8 लाख से ज्यादा यूरिया की बोरी उपलब्ध
रबी फसलों की बुवाई के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि 824584 बोरी यूरिया, 128700 बोरी डी0ए0पी0 / टी0एस0पी0, 579820 बोरी एन0पी0के0 एवं 149860 बोरी एम0ओ0पी0 जनपद में उपलब्ध है, जिसमें से सहकारिता क्षेत्र में 54549 बोरी यूरिया, 11760 बोरी डी0ए0पी0 एवं 70640 बोरी एन0पी0के0 उपलब्ध है
आज दिनांक 24.11.2026 को जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा जनपद में आर0सी0एफ0 कम्पनी की लगी यूरिया रैक का निरीक्षण किया गया। रैक से सीधे बिक्री केन्द्रों पर आपूर्ति एवं रैक से ही एक्नॉलेजमेन्ट किये जाने हेतु सम्बन्धित कम्पनी को निर्देशित किया गया। रैक से 20,000 बोरी निजी बिक्री केन्द्रों पर तथा 5600 बोरी सहकारी बिक्री केन्द्रों पर आपूर्ति करायी जा रही है
समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कृषकों को उनकी फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार उर्वरक निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के पी0ओ0एस0 मशीन से उर्वरक उपलब्ध कराये
कृषकों से अपील की गयी कि कृषक भाई अपनी जोत एवं आवश्यकता के अनुरूप ही फसल की संस्तुति के अनुसार अपनी फार्मर रजिस्ट्री / भूमि अभिलेख के अनुसार उर्वरक पी0ओ0एस0 मशीन से ही प्राप्त करें। उर्वरकों का निर्धारित मूल्य सभी उर्वरक की बोरियों पर अंकित है, यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करें अथवा किसी प्रकार की अन्य उत्पाद की टैगिंग करें तो तत्काल कृषक भाई उर्वरक कन्ट्रोल रूम 9116295764 पर शिकायत दर्ज कराये
आपकी राय क्या है? कमेंट करके बताएं 👇
फॉलो करना ना भूलें - Barabanki Updates
#Barabanki #BarabankiUpdates #Kisan #Urea #Fertilizer #Rabi