वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार सुबह 05 बजे 25 वर्षीय प्रदुम नामक युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।