मिर्जामुराद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखीपुर गांव के समीप रविवार शाम करीब 04 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे मुन्ना पांडेय निवासी रूपापुर अपने साथी हिमांशु उपाध्याय के साथ बाइक से वाराणसी की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भिखीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मुन्ना पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हिमांशु को तत्काल खजुरी स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। और मुन्ना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बताया गया कि मुन्ना पांडेय वाराणसी में भर्ती अपनी नातिन का हालचाल लेकर घर लौट रहे थे। वह किसान थे और उनके तीन बेटे हैं। वही इस मामले में मिर्जामुराद प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Rajatalab, Varanasi | Aug 24, 2026