अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, किशोरी बरामद
वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने सोमवार को अपहरण के मुकदमे में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त आशीष जैसवार को गिरफ्तार कर अपहरण की हुई किशोरी को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को बहरी नाला बॉर्डर के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ लिया। वही
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता था और उसे अपने साथ लेकर जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त आशीष जैसवार पुत्र संतोष कुमार जैसवार, निवासी शिवदासपुर, थाना कपसेठी, वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇