सोरांव: फाफामऊ में धूमधाम से निकला कर्ण घोड़ा, जयकारों और पारंपरिक उल्लास से गूंजा क्षेत्र
फाफामऊ में रविवार की देर शाम श्रीरामलीला की पारंपरिक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कर्ण घोड़े की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-डीजे की गूंज, सजे-धजे घोड़े, ऊंट, आकर्षक चौकियों और रोड लाइट की सजावट ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।