मंसूरचक: मंसूरचक में पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में तीसरे चरण के पैक्स चुनाव में साठा पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए मधुकांत कुमार व मुकेश कुमार महतो ने अपना अपना नामांकन कराया।बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए सामान्य अन्य कोटि में तीन ने नामांकन कराया है।