मंसूरचक: गणपतौल पंचायत के वार्ड सदस्य पर हमला, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
मंसूरचक प्रखंड के गणपतौल पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य रामसेवक पासवान को गांव के ही सरफिरे लोगों ने एक साजिश के आज दिन के दस बजे धारदार हथियार से हमला बोल कर पीट- पीट कर जख्मी कर दिया।बेहोशी की हालात में स्थानीय लोगों एवं मंसूरचक थाना की पुलिस के सहयोग से मंसूरचक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया।