मंसूरचक: श्रीशा ने संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की
बिहार का नाम भले ही गरीब राज्यों की कतार में लिया जाता हो, मगर प्रतिभाओं की यहां कोई कमी नहीं। खास तौर पर सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं में बिहारियों का जलवा हमेशा से कायम रहा है। विशेष तौर पर छोटे शहरों से बाहर आने वाली प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रही हैं। इसी क्रम में समसा की श्रीशा ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।