मंसूरचक: मंसूरचक में स्मार्ट मीटर लगाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों का हुआ विरोध
मंसूरचक में आज दोपहर करीब एक बजे विद्युत विभाग के कर्मियों स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। मीटर लगाने के दौरान लोगो ने कर्मियों का विरोध करते हुए घेराव कर हंगामा कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया। तभी कुछ बुद्धिजीवियों के द्वारा लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत करवाकर तत्काल बिजली विभाग के कर्मियों को वापस कर दिया है।