मंसूरचक: भवानीपुर जलमिनार से पानी की सप्लाई बंद होने पर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
मंसुरचक प्रखंड के भवानीपुर जलमिनार से दस दिनों से पानी सप्लाई बंद रहने को लेकर आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को सुबह दस बजे जलमिनार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजमत अली मन्नू,संजय कुमार पासवान, टिंकू, जमाल उद्दीन सहित अन्य ने बताया कि दस दिन से जलमिनार से पानी सप्लाई बंद हैं। जिसको लेकर कई जगह शिकायत किया लेकिन पानी सप्लाई नहीं हो सका।