मंसूरचक: समसा मठ के महंत जय नारायण गिरी का निधन, ग्रामीण क्षेत्रों में शोक छाया
मंसूरचक प्रखंड के समसा मठ के महंत बाबा श्री श्री 108 महंत जय नारायण गिरी का समसा मठ में मंगलवार को सुबह करीब सात बजकर तीस मिनट पर निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही उनके चाहने वाले में शोक की लहर फैल गयी। जिससे समसा मठ पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु पहुंचने लगे। उनके निधन के समाचार से हर कोई स्तब्ध रह गया।