Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

गांधी चबूतरा पर सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना क्रासर-- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग #जालौन #शिक्षामंत्रीस्तीफादो #highlights उरई (जालौन)। सोमवार को विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।कंचन सिंह,सौम्या सेनी,अनुष्का,यासमीन,निशा,अनुपम कुमार नवदीप नगाइच,अक्षास यादव,अनुभव बुधौलिया,रवि लोनी,कपिल सोयब,समीर, सुशील गौतम,जितेन्द्र, रोहित, हरियोम ललोनिया

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

MORE NEWS

लापरवाह प्रशासन मौन डीएम
#जालौन

लापरवाह प्रशासन मौन डीएम #जालौन

Orai, Jalaun | Jul 21, 2026

उरई में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ पूरा नगर

उरई (जालौन): इस्कॉन केंद्र उरई द्वारा सोमवार, 20 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। हरिनाम संकीर्तन, जयघोष और भक्ति नृत्य से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

श्रीमान माधव प्रिय किंकर प्रभु के नेतृत्व में रथ यात्रा इस्कॉन केंद्र से प्रारंभ होकर कोंच बस स्टैंड, जिला परिषद, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा, अंबेडकर चौराहा और घंटाघर होते हुए पुनः इस्कॉन केंद्र पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भगवान का स्वागत किया।

रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण सफेद हाथी पर भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की झांकी, श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित प्रेरक झांकी, भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा का सुसज्जित रथ तथा काले-सफेद हाथियों की आकर्षक प्रस्तुति रही। श्रद्धालुओं ने इन मनमोहक दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

देश-विदेश से आए इस्कॉन भक्तों ने मृदंग, करताल और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे नगर को कृष्णमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का सामूहिक संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे।

रथ यात्रा के समापन पर इस्कॉन केंद्र में भगवान श्री जगन्नाथ की महाआरती हुई, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में ऋषभ प्रभु, अवधकिशोर प्रभु, राजकुमार प्रभु सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशासन, पुलिस, नगर प्रशासन, मीडिया एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा और श्रीमान माधव प्रिय किंकर प्रभु के मार्गदर्शन में यह रथ यात्रा भविष्य में भी इसी प्रकार भव्य रूप से आयोजित होती रहेगी तथा प्रेम, सेवा, समरसता और हरिनाम संकीर्तन का संदेश जन-जन तक पहुँचाती रहेगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी, हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ पूरा नगर उरई (जालौन): इस्कॉन केंद्र उरई द्वारा सोमवार, 20 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। हरिनाम संकीर्तन, जयघोष और भक्ति नृत्य से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रीमान माधव प्रिय किंकर प्रभु के नेतृत्व में रथ यात्रा इस्कॉन केंद्र से प्रारंभ होकर कोंच बस स्टैंड, जिला परिषद, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा, अंबेडकर चौराहा और घंटाघर होते हुए पुनः इस्कॉन केंद्र पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भगवान का स्वागत किया। रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण सफेद हाथी पर भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की झांकी, श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित प्रेरक झांकी, भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा का सुसज्जित रथ तथा काले-सफेद हाथियों की आकर्षक प्रस्तुति रही। श्रद्धालुओं ने इन मनमोहक दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। देश-विदेश से आए इस्कॉन भक्तों ने मृदंग, करताल और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरे नगर को कृष्णमय बना दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "हरे कृष्ण, हरे राम" महामंत्र का सामूहिक संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। रथ यात्रा के समापन पर इस्कॉन केंद्र में भगवान श्री जगन्नाथ की महाआरती हुई, जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में ऋषभ प्रभु, अवधकिशोर प्रभु, राजकुमार प्रभु सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशासन, पुलिस, नगर प्रशासन, मीडिया एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा और श्रीमान माधव प्रिय किंकर प्रभु के मार्गदर्शन में यह रथ यात्रा भविष्य में भी इसी प्रकार भव्य रूप से आयोजित होती रहेगी तथा प्रेम, सेवा, समरसता और हरिनाम संकीर्तन का संदेश जन-जन तक पहुँचाती रहेगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 21, 2026

ब्रेक फेल होने से हाईवे किनारे पलटी यात्री बस, 30 यात्रियों में मची अफरा-तफरी; दो घायल

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विजय विक्रम होटल के समीप अचानक ब्रेक सिस्टम में खराबी आने से बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं।

बताया गया कि जीके ट्रेवल्स की बस (एमपी-44 ZE-4999) गोरखपुर से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे हाईवे पर विजय विक्रम होटल के पास पहुंचते ही चालक ने बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक जाम हो जाने से बस असंतुलित होकर पलट गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायल दोनों यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस पलटने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से बस को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में बस के ब्रेक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी हादसे की वजह प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। समय पर बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

वीडियो क्रेडिट: रोहित सोनी

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

ब्रेक फेल होने से हाईवे किनारे पलटी यात्री बस, 30 यात्रियों में मची अफरा-तफरी; दो घायल झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विजय विक्रम होटल के समीप अचानक ब्रेक सिस्टम में खराबी आने से बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लोगों को चोटें आई हैं। बताया गया कि जीके ट्रेवल्स की बस (एमपी-44 ZE-4999) गोरखपुर से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे हाईवे पर विजय विक्रम होटल के पास पहुंचते ही चालक ने बस रोकने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक जाम हो जाने से बस असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायल दोनों यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस पलटने के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से बस को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में बस के ब्रेक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी हादसे की वजह प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। समय पर बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। वीडियो क्रेडिट: रोहित सोनी #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 21, 2026

जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च में देश भर से शामिल छात्रों की भीड़

पेपर लीक के विरोध में उमड़ी भीड़, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत

नई दिल्ली। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आयोजित विरोध मार्च में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर काफी संख्या में छात्र जुटे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

#cjp #cockroach #JantarMantar #जंतरमंतर
#newdelhi #students #studentlife #delhi

जंतर मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध मार्च में देश भर से शामिल छात्रों की भीड़ पेपर लीक के विरोध में उमड़ी भीड़, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत नई दिल्ली। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में आयोजित विरोध मार्च में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर काफी संख्या में छात्र जुटे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। #cjp #cockroach #JantarMantar #जंतरमंतर #newdelhi #students #studentlife #delhi

Orai, Jalaun | Jul 20, 2026

गांधी चबूतरा पर सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का शांतिपूर्ण धरना क्रासर-- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग #जालौन #शिक्षामंत्रीस्तीफादो #highlights उरई (जालौन)। सोमवार को विद्यार्थियों ने गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।कंचन सिंह,सौम्या सेनी,अनुष्का,यासमीन,निशा,अनुपम कुमार नवदीप नगाइच,अक्षास यादव,अनुभव बुधौलिया,रवि लोनी,कपिल सोयब,समीर, सुशील गौतम,जितेन्द्र, रोहित, हरियोम ललोनिया - Orai News