अशोक नगर: अशोकनगर में स्कूल समय में बच्चों को टैक्सी से प्रदर्शन कराने भेजने पर 3 प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी के निर्देश
अशोकनगर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के छात्र-छात्राओं को स्कूल समय में टैक्सी से कलेक्ट्रेट भेजकर प्रदर्शन कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 18 अगस्त को स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में बच्चों के धरना-प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में दो शिक्षकों द्वारा बच्चों को टैक्सी से कलेक्ट्रेट भेजने की पुष्टि हुई।