बंजरिया: सिसवा पश्चिमी पंचायत राजकीय मध्य विद्यालय बिनटोली में एचएम पर बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप लगाया मुखिया माया ने
सिसवा पश्चिमी पंचायत राजकीय मध्य विद्यालय बिनटोली में एचएम द्वारा बच्चों से मजदूरी कराने का मुखिया माया देवी ने लगाया आरोप। मुखिया ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह की घटना हुई थी। डीईओ को आवेदन देने के बाद भी घटना की पुनरावृत्ति हुई। आखिरकार दोषी एचएम से स्पष्टीकरण पूछ कर उदारता क्यो दिखा रही है। जब साक्ष्य व लिखित शिकायत है,तो सीधे उन पर कारवाई होनी चाहिए।