टूंडला: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो अभ्यर्थियों की बाइक क्राइस्ट द किंग के पास लोडिंग मैक्स में पीछे से घुसी, दोनों घायल
आगरा की ओर से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज के सामने खड़ी लोडिंग मैक्स से टकरा गई। इस हादसे में दोनों अभ्यर्थी घायल हो गए। मौके पर पहुंची टूंडला पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।