बुधवार को संस्कार भारती जिला खरगोन इकाई की साधारण सभा पेरामाउंट स्कूल खरगोन में आयोजित की गई। साधारण सभा में संस्कार भारती के खंड प्रमुख प्रांतीय महामंत्री सारंग लासुरकर, एवं पदाधिकारी श्रीमती प्रेरणा कोल्हटकर दीदी एवं मालवा प्रान्त के कोष प्रमुख अखिलेश पाटीदार ,जिला उपाध्यक्ष गौतम रावल एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिन पाटीदार उपस्थित थे।