कुंडा: कुंडा पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को माझिल गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुंडा पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को माझिल गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुंडा ने शुक्रवार शाम 6 बजे बतया की गिरफ्तार अभियुक्त आकाश सरोज के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।