कुंडा: थाना कुंडा में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत ग्राम प्रधानों और सभासदों के साथ संगोष्ठी का किया गया आयोजन
थाना कुंडा में गुरुवार शाम 5 बजे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत ग्राम प्रधानों और सभासदों की संगोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी कुंडा ने CCTV कैमरों की स्थापना के महत्व और शासन के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CCTV कैमरे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में मददगार साबित होंगे।